1. Introduction (परिचय) : – आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा 23 सितंबर 2018 में लागू किया गया योजना है | जिसके तहत मिडिल क्लास फैमिली को ₹500000 उनके इलाज के टाइम सरकार द्वारा दी जाती है | जिससे उनकी बहुत ही ज्यादा सहायता होती है वह अपना इलाज सही हॉस्पिटल में और अच्छे ढंग से कर पाते हैं | तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं अपने इस ब्लॉग में |
Table of Contents
2. Ayushman Bharat Yojana क्या है?
आयुष्मान भारत कार्ड योजना हर एक नागरिक को बनाना चाहिए क्योंकि इसके बहुत सारे फायदे हैं जब हमारी सरकार ने इस योजना को जब से लागू किया है अभी तक 22 करोड लोगों ने इसका लाभ उठाया है | तो चलिए इसके लाभ के बारे में बात करते हैं | यदि किसी के परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है तो सरकार द्वारा 5 लाख की सहायता की जाती है प्रति एक परिवार के मेंबर को | इस कार्ड की मदद से आप किसी भी अस्पताल में 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में कर सकते हो आपको एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं होती |
यदि कोई डॉक्टर आपसे पैसे मांगता है तो आप उनके खिलाफ कंप्लेंट भी कर सकते हो पुलिस स्टेशन में और इसकी सुनवाई बहुत ही जल्दी होती है | इस कार्ड की मदद से आप जैसे कि ऑपरेशन करना हो या कोई भी बीमारी हो इस कार्ड की मदद से आप करवा सकते हो ऐसा मत सोचिए कि सिर्फ बुखार लगा खांसी जुखाम ही करवा सकते हैं आप नहीं इस कार्ड की तरफ से आप A to z अपने शरीर का इलाज करवा सकते हो |
3. Ayushman Bharat Yojana के तहत मिलने वाले फायदे (Benefits)
- Ayushman Bharat Yojana के तहत मिलने वाले फायदे (Benefits) : – परिवार की हर एक मेंबर को 5 लाख रुपए वार्षिक इलाज करने के लिए सरकार द्वारा दी जाती है |और यह पूरी तरह से कैशलेस होता है | यदि आपने किसी अस्पताल में इलाज करवाया है तो उनको कैश देने की कोई आवश्यकता नहीं उनको अपना आयुष्मान कार्ड देना होता है | वह आपके इलाज का पैसा सरकार से ले लेते हैं | यदि आपने आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया तो तुरंत बनाएं |
- देशभर के 25,000+ अस्पतालों में सुविधा : – यदि आपके पास कार्ड है तो हमारे देश में काम से कम 25000 से प्लस हॉस्पिटलों में इस कार्ड का उपयोग कर सकते हो अपना इलाज करवाने के लिए | इन हॉस्पिटल में जाकर सिर्फ आपको अपना कार्ड दिखाना है वह आपसे यह नहीं पूछेंगे कि आप कौन सी लोकेशन से हैं कौन से स्टेट से कौन से राज्य से हैं ऐसा कोई सवाल आपसे कोई नहीं पूछेगा आपके कार्ड देखकर आपका इलाज वह तुरंत करेंगे |
- परिवार के सभी सदस्य कवर होते हैं :- यदि आपके परिवार में कितने भी 4 मेंबर हो या 10 हर एक मेंबर को 5 लाख का कवर साल का मिलता है |
- 1,500 से ज़्यादा बीमारियों का इलाज मुफ्त : – इस योजना के तहत आप 15000 से ज्यादा बीमारियों का इलाज इस कार्ड की मदद से करवा सकते हो |
4. Ayushman Bharat Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
आयुष्मान भारत योजना हर किसी व्यक्ति को नहीं मिलता इसके लिए सरकार ने कुछ (Eligibility Criteria) रखी है | जिसकी मदद से सिर्फ जरूरतमंद लोगों है इसका लाभ उठा सकें | यह कार्ड उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने इलाज का खर्चा नहीं उठा पाते हैं | जैसे कि आपको पता ही है कि गांव में आमदनी का कोई साधन नहीं होता ना ही गांव में कोई कंपनियां होती है जिस गांव के लोगों का आएगा कोई इनकम नहीं होता |
यह सिचुएशन को देखते हुए ही मोदी सरकार ने जो लोग गांव में रहते हैं और जो गरीब वर्ग कैटेगरी में आते हैं जैसे की मजदूरी करना रिक्शा चलाना और भी बहुत से लोग जिनकी आय चलाना डेढ़ लाख से कम है उनको यह आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाने के पात्र होते हैं |
5. Ayushman Bharat Yojana के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- राशन कार्ड (Ration Card)
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- SECC 2011 लिस्ट में नाम की पुष्टि
6. Ayushman Bharat Card Kaise Banaye 2025 (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)
- कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं : – https://pmjay.gov.in/
- होम पेज पर आपको : -“Am I Eligible” का ऑप्शन मिलेगा आप इस पर क्लिक करें और नेक्स्ट पेज पर जाएं |
- फिर एक नया पेज खुलेगा उसमें आप अपना मोबाइल नंबर और आपके पास OTP Verification करना होगा |
- OTP डालने के बाद आपको अपने राज्य, जिला और ग्राम पंचायत का नाम
- ड्रॉपडाउन मेनू से चुनना होगा।
- यह इसलिए जरूरी है ताकि पोर्टल आपकी पात्रता को SECC 2011 लिस्ट से मिलान कर सके।
- अब यह पोर्टल डाटा को खोजेगा यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आपका नाम और आपके परिवार का नाम आपके सामने शो कर देगा | यदि आपका नाम सामने आता है तो आप पात्र हैं |
7 .हेल्पलाइन और सहायता केंद्र (Helpline & Support Centers)
अगर आप Ayushman Bharat Yojana (PMJAY) से जुड़ी कुछ भी दिक्कत परेशानी या कोई सहायता की आवश्यकता होती है तो सरकार ने इसके लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर और सहायता केंद्र शुरू किए हैं।
➡️ 14555: – टोल फ्री नंबर है आप इस पर जब भी चाहे कॉल कर सकते हैं सरकार आपकी सहायता जरूर करेगी |
➡️ 1800-111-565 (NHA Helpline) : – यह भी नंबर सरकार द्वारा लागू किया गया है यहां पर हर एक समस्या का समाधान होता है आप इसे जब भी चाहे कॉल कर सकते हैं |
Read More : – PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 Latest Update: किसान भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी
8. Conclusion (निष्कर्ष) : – आयुष्मान कार्ड एक ऐतिहासिक पहल है जो सरकार गरीब लोगों की मदद करने के लिए यह योजना चलाई है | आप सभी को सरकार का दिल से धन्यवाद देना चाहिए | क्योंकि इस योजना के माध्यम से हर एक परिवार का इलाज होना संभव है क्योंकि बीमारी से बहुत से लोगों की जान जाती है | हर एक परिवार मेंबर को सरकारी योजना कार्ड जरूर बनना चाहिए |
यदि आपको ऐसी सरकारी योजना के बारे में और भी पढ़ना है तो हमें फॉलो जरूर करें |